LPG Gas Today
10th exam 12th exam Latest news Trending news

LPG Gas Today Price : एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता दिल्ली से पटना तक देखिए कितना मिला राहत।।

LPG Gas Today Price : एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता दिल्ली से पटना तक देखिए कितना मिला राहत।।

Gas cylinder price hike : एलपीजी (LPG) यानी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में एक बार फिर इजाफा किया गया है। दिल्ली में अब 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत 1,000 रुपये पहुंच गई है। इस महंगाई ने लोगों का बजट बिगाड़कर रख दिया है। इससे बचने के लिए वे फिर से चूल्हे का रुख कर रहे हैं।।

LPG Gas Today
LPG Gas Today

नई दिल्ली : घरेलू एलपीजी सिलेंडर के बढ़ते दामों ने लोगों को बेबस कर दिया है। ऐसे में दिल्ली देहात के लोगों ने चूल्हे का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। 2022 में अब तक दो बार सिलेंडर के दाम बढ़ चुके हैं। दिसंबर 2021 में 899.50 रुपये का सिलेंडर था जो कि अब 22 मार्च 2022 में 50 रुपये के इजाफे के साथ 949.50 रुपये पहुंच गया। दो महीने बाद एक बार फिर से सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब 14.2 किलो का सिलेंडर 999.50 रुपये का मिलेगा। हालांकि एलपीजी सिलेंडर के दाम दिसंबर 2020 से लगातार बढ़ते आ रहे हैं। पहली बार फरवरी 2021 में सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई थी। पिछले 15 महीने में 11 बार सिलेंडर के दाम में 50 रुपये से लेकर 15 रुपये तकी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस दौरान केवल एक बार सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई थी। अप्रैल 2021 में इसकी कीमत 10 रुपये घटाई गई थी। इस तरह इस दौरान सिलेंडर की कीमत में 305.56 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ लोगों ने एलपीजी से बचने के लिए दूसरा विकल्प खोजना शुरू कर दिया है।।

गैस सिलेंडर से जुड़ी जानकारी के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को Join करें।।

दिल्ली-गांव देहात के अंदर कुछ लोगों ने आधा काम चूल्हे पर करना शुरू कर दिया है, ताकि कुछ बचत हो सके। लोगों का कहना है कि पहले 2020 में 1100 रुपये में दो सिलेंडर मिल जाते थे। अब 1000 रुपये में एक ही सिलेंडर आ रहा है। सब्सिडी का नामोनिशान नहीं है। ऐसे में गरीब परिवार के पास एलपीजी का विकल्प खोजने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं बचा है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *